जिला फोरम, राज्य आयोग एवं राष्ट्रीय आयोग के आदेशों को लागू करने के सम्बन्ध में अधिनियम में क्या प्रावधान दिये गये है?
What provisions have been made for the enforcement of the orders of the District Forum, State Commission and National Commission?
उत्तर-
अधिनियम की धारा 25 में आदेशों के लागू करने के बारे में प्रावधान किया गया है। इस
सम्बन्ध में निम्नलिखित दो व्यवस्थायें की गई हैं-
1.
सर्वप्रथम जिला फोरम, राज्य आयोग या राष्ट्रीय आयोग द्वारा पारित आदेशों को लागू उन्ही
के द्वारा ऐसे कराया जायेगा मानों वह किसी न्यायालय द्वारा पारित डिक्री या आदेश हो,
एवं
2.
यदि उनके द्वारा ऐसा किया जाना सम्भव नहीं हो तो ऐसे आदेशों को लागू करने हेतु उस न्यायालय
में भेजा जायेगा जिसकी स्थानीय अधिकारिता में- (i) उस कम्पनी का रजिस्ट्रीकृत कार्यालय
स्थित है जिसके विरूद्ध आदेश पारित किया गया है, या
(ii)
वह व्यक्ति जिसके विरुद्ध आदेश दिया गया है, स्वेच्छा से निवास करता है या कारोबार
चलाता है या व्यक्तिगत रूप से लाभ के लिये कार्य करता है। ऐसा न्यायालय उस आदेश को
ऐसे लागू करायेगा मानों वह निष्पादन (Execution) के लिए उसे भेजी गई कोई डिक्री या
आदेश हो।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें