कठोर दायित्व (Strict Liability) से आप क्या समझते हैं? राइलैण्ड ब० फलेवर के सन्दर्भ में समझाइये।
उत्तर-कठोर
दायित्व (Strit Liability)- कभी-कभी ऐसे मामले भी हो सकते हैं जिनमें यादी को हुई क्षति
के लिये प्रतिवादी को दायी ठहराया जा सकता है यद्यपि वह न तो परिणामों की इच्छा करता
है तथा न ही उपेक्षा का दोषी है। इसे कठोर दायित्व कहते हैं। इस सम्बन्ध में सिद्धान्त
रायलेण्ड्स बनाम फ्लेचर में प्रतिपादित किया गया था। इस बाद में न्यायमूर्ति ब्लैकबर्न
ने सिद्धान्त प्रतिपादित करते हुए कहा कि "विधि का सही नियम यह है कि जो व्यक्ति
अपने प्रयोजनों के लिये कोई चीज अपनी भूमि पर लाता है, एकत्रित करता है तथा रखता है
जिसके बच निकलने पर शरारत की सम्भावना है तो ऐसा व्यक्ति ऐसी चीज अपने जोखिम पर ही
रख सकता है तथा यदि वह ऐसा नहीं करता तो वह प्रथम दृष्टया ऐसी चीज के बच निकलने के
स्वाभाविक परिणामों से उत्पन्न नुकसानी के लिये उत्तरदायी होगा !"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें