आपराधिक दुष्कृति (Felonious Torts) का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
उत्तर-
आपराधिक दुष्कृति (Felonious Torts) कुछ दुष्कृतियाँ ऐसी भी हो सकती हैं जो साथ-साथ
ही अपराध की श्रेणी में भी आती हो, अर्थात् ये एक ही साथ दुष्कृति एवम् अपराध हों।
उदाहरणार्थ (i) हमला; (ii) प्रहार (iii) मान-हानि तथा (iv) विद्वेषपूर्ण अभियोजन आदि
यदि हम इनके स्वरूप पर दृष्टि डालें तो पायेंगे कि हमला एवं प्रहार किसी व्यक्ति की
शारीरिक सुरक्षा के अधिकार का हनन है मानानि द्वारा उसका यशाधिकार भंग होता है। विद्वेषपूर्ण
अभियोजन द्वारा उसकी स्वतन्त्रता एवम् सुरक्षा को संकट उत्पन्न होता है। व्यक्ति के
दृष्टिकोण से इन चारों ही कार्यों से निजी अधिकारों का हनन होता है, किन्तु व्यक्ति
के निजी अधिकारों के अतिरिक्त इनका सामाजिक पहलू भी होता है। ऐसे कार्य समाज में असुरक्षा,
अव्यवस्था एवम् आतंक का वातावरण उत्पन्न करते हैं अतः वे अपराध की श्रेणी में भी आते
हैं
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें