Q. English Legal Words and their uses in Hindi Sentences
1. Adjournment, स्थगन
प्रयोग, मोहन ने अपने वकील की बीमारी के आधार पर अपने वाद में स्थगन हेतु प्रार्थना-पत्र पेश किया।
2. Affidavit, शपथ-पत्र
प्रयोग, न्यायालय ने वादी को शपथ पत्र पेश करने का आदेश दिया।
3. Acquittal, दोषमुक्त होना।
प्रयोग, न्यायालय ने अपराधी को सन्देह का लाभ देकर दोषमुक्त कर दिया।
4. Attested, प्रमाणित करना ।
प्रयोग, मोहन ने प्रधानाचार्य से अपनी अंक तालिका को प्रमाणित कराया।
5. Bail, जमानत ।
प्रयोग, अपराधी को 5000 रू0 की जमानत देने पर छोड़ दिया गया।
6. Clause , खण्ड ।
प्रयोग, संविदा अधिनियम की धारा 25 खण्ड (1) के अनुसार प्राकृतिक प्रेम व स्नेह के आधार पर बिना प्रतिफल के भी करार वैध होता है
7. Cognizable, संज्ञेय ।
प्रयोग, - कत्ल, डकैती आदि संज्ञेय अपराध हैं।
8. Contingent , संयोगिक।
प्रयोग, 'अ' ने ब से वायदा किया था कि वह उसके विवाह पर उसे 1000 रू० का दान देगा। यह संयोगिक संविदा है।
9. Convention, अभिसमय।
प्रयोग, अभिसमय अन्तर्राष्ट्रीय विधि का मुख्य स्रोत है।
10. Damages, क्षतिपूर्ति ।
प्रयोग, दुर्घटनावश साइकिल टूटने पर अ ने 'ब' से 100 रू0 क्षतिपूर्ति के प्राप्त किये।
11. Defence, बचाव ।
प्रयोग, अभियुक्त ने अपने बचाव में व्यक्तिगत बचाव को ही पेश किया।
12. Eviction, बेदखली ।
प्रयोग, मकान मालिक ने किरायेदार के खिलाफ लघुवाद न्यायालय में बेदखली का वाद पेश किया।
13. Finding, निष्कर्ष ।
प्रयोग, न्यायालय ने वाद-बिन्दु पर अपना निष्कर्ष दिया।
14. Franchies, मताधिकार ।
प्रयोग, वर्तमान में भारत में 18 वर्ष के व्यक्ति को मताधिकार प्राप्त है।
15. Good Faith, सद्भाव ।
प्रयोग, सद्भाव से किया गया कार्य भारतीय दण्ड संहिता में अपराध नहीं माना जाता।
16. Hearsay, अनुश्रुति ।
प्रयोग, भारतीय साक्ष्य विधि में अनुश्रुति साक्ष्य कोई साक्ष्य नहीं माना जाता ।
18. Illegal, अवैध
प्रयोग, किसी व्यक्ति की सम्पत्ति पर कब्जा करना अवैध होता है।
19. Bench, खण्डपीठ ।
प्रयोग, इलाहाबाद हाईकोर्ट की एक खण्डपीठ लखनऊ में स्थापित है
20. Bill of Right, अधिकार-पत्र ।
प्रयोग, स्त्रियों की सुरक्षा के लिए संसद द्वारा अधिकार पत्र पारित किया गया।
21. Bye-Law, उपविधि ।
प्रयोग, म्यूनिसिपल कोरपोरेशन का अपने नगर प्रशासन के लिए उपविधि निर्माण करने का अधिकार है।
22. Legitimay, औरस, धर्मजत्व।
प्रयोग, जो बच्चा अपनी माता-पिता की मान्य शादी के दौरान 180 दिन के भीतर पैदा होता है वह अपने माता-पिता की धर्मजत्व सन्तान मानी जाती हैं।
23. Licence, अनुज्ञप्ति ।
प्रयोग, अनुज्ञप्ति किसी अन्य व्यक्ति की भूमि में और पर किसी कार्य को करने की इजाजत है।
24. Maintenance, भरण-पोषण ।
प्रयोग, धारा 125 के अर्न्तगत भरण-पोषण की अधिकतम धन शि 500 रू0 प्राप्त की जा सकती है।
25. Minor, नाबालिग ।
प्रयोग, नाबालिग संविदा करने में अक्षम होते हैं।
26. Murder, हत्या ।
प्रयोग, धारा 302 आई0 पी0 सी0 के अन्तर्गत दण्डनीय है।
27. Instrument, लिखत ।
प्रयोग, बिल ऑफ एक्सचेन्ज एक प्राक्रम्य लिखित माना जाता है।
28. Order, आदेश ।
प्रयोग, वादी की अनुपस्थिति के कारण न्यायालय ने वाद में एक पक्षीय आदेश पारित कर दिया।
29. Defacto, वस्तुतः।
प्रयोग, वस्तुतः संरक्षक स्वयं द्वारा नियुक्त संरक्षक होता है।
30. Earnest money, अग्रिम धन।
प्रयोग, अ ने व की भूमि को खरीदने हेतु 1 लाख रू0 अग्रिम देकर रजिस्टर्ड करार लिखाया था ।
31. Equality, समानता ।
प्रयोग, भारतीय संविधान में कानून के समक्ष सभी को समानता का अधिकार दिया है।
32. Petition, याचिका ।
प्रयोग, अब अनु0 32 के अन्तर्गत अन्य व्यक्तियों की ओर से भी कोई व्यक्ति 'लोक हित वाद' याचिका दायर कर सकता है।
33. Preamble, उद्देशिका ।
प्रयोग, उद्देशिका भारतीय संविधान का आवश्यक भाग है।
34. Presumption, उपधारणा ।
प्रयोग, यदि कोई चोरी की वस्तु किसी के कब्जे में पाई जाती है तो कानून यह उपधारण करेगा कि या तो वह चोर है या उसने चोरी की वस्तु जानबूझकर खरीदी है
35. Proof, सबूत।
प्रयोग, अपराधिक मामलों में सबूत का भार शिकायतकर्त्ता पर होता है।
36. Revised, संशोधित ।
प्रयोग, भारत सरकार ने केन्द्रीय सरकार के कर्मचारियों को हाल में ही संशोधित वेतनमान दिया है।
37. Redemption, मोचन, बन्धक धन देकर बन्धक सम्पत्ति को छुड़ाना।
प्रयोग, मोचन के अधिकार पर कोई बन्धन (Clog) नहीं होता।
38. Remand, प्रत्यावर्तन आदेश, (वापस लौटाना) ।
प्रयोग, जिला जज ने कुछ निर्देशों के साथ अपील अपने अधीनस्थ न्यायालय को प्रत्यावर्तित (लौटाई) की।
39. Repeal, निरसन करना (समाप्त करना) ।
प्रयोग, संसद द्वारा प्राचीन हिन्दू विधि 1955 में निरसित की गई थी।
40. Judgement, निर्णय ।
प्रयोग, न्यायालय ने अपना निर्णय खुले न्यायालय में दिया।
41. Justice, न्याय ।
प्रयोग, न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनकर प्राकृतिक न्याय के सिद्धान्तानुसार न्याय किया।
42. Ruling, विनिर्णय।
प्रयोग, अधीनस्थ न्यायालय उच्च एवं उच्चतम न्यायालय के विनिर्णय को मानने के लिए बाध्य हैं।
43. Settlement, व्यवस्थापन, बन्दोबस्त ।
प्रयोग, पारिवारिक व्यवस्थापन से सम्पत्ति का विभाजन हो सकता है।
44. Stamp duty, स्टाम्प शुल्क ।
प्रयोग, हाल ही में उ0 प्र0 सरकार ने विक्रय-पत्र पर स्टाम्प शुल्क बढ़ा दी है।
45. Stay of Execution, निष्पादन की कार्यवाही का स्थगन ।
प्रयोग, हाई कोर्ट ने निष्पादन की कार्यवाही पर स्थगन आदेश पारित कर दिया।
46. Surety, प्रतिभू ।
प्रयोग, प्रतिभू का दायित्व मूल ऋणी के समान होता है।
47. Testatrix, स्त्रीवसीयत कर्ता ।
प्रयोग, शीला को अपनी माँ की वसीयत से सम्पत्ति प्राप्त हुई।
48. Trade-mark, व्यापार चिन्ह |
प्रयोग, व्यापार चिन्ह व्यापारी का कीमती अधिकार है जिसके भंग होने पर उसे क्षतिपूर्ति प्राप्त करने का अधिकार होता है।
49. Trespass, अतिचार ।
प्रयोग, दूसरे की भूमि पर बिना भूपति की आज्ञा के प्रवेश करना अतिचार कहलाता है।
50. Usage, प्रथा ।
प्रयोग, समाज के लिए प्रथा वही है जो राज्य के लिए कानून ।
51. Vested, निहित ।
प्रयोग, पिता के मरने के बाद कानून सम्पित्त उसके पुत्रों में निहित होती है।
52. Void, शून्य ।
प्रयोग, - शून्य करार, पक्षों में, अधिकारों या कर्त्तव्यों को उत्पन्न नहीं करता।
53. Will, इच्छा-पत्र।
प्रयोग, इच्छा-पत्र, वसीयतकर्त्ता की मृत्यु के बाद ही लागू की जा सकती है।
54. Actionable, अनुयोज्य ।
प्रयोग, क्षति बिना हानि अनुयोज्य होती है भले ही उससे वास्तविक हानि न हुई हो ।
55. Accomplice, सहअपराधी ।
प्रयोग, वह व्यक्ति जो दूसरों के साथ मिलकर अपराध करता है, सह- अपराधी कहलाता है।
56. Article, अनुच्छेद ।
प्रयोग, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 की आजकल विस्तृत व्याख्या की जा रही है उसमें अब अनेक अधिकार शामिल किये गये हैं।
57. Assent, अनुमति देना।
प्रयोग, - जब वह व्यक्ति जिसको प्रस्ताव किया जाता है, प्रस्ताव के प्रति अपनी अनुमति दे देता है, तो कहा जाता है कि प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।
58. Bailment, उपनिधान, निक्षेप ।
प्रयोग, जब एक व्यक्ति अपनी कोई चल सम्पत्ति दूसरे को संविदा के अन्तर्गत इस शर्त पर सौंपता है कि, उन्हें देने वाले व्यक्ति को लौटा दिया जायेगा तो उसे निक्षेप-संविदा कहते हैं।
59. Coercion, उत्पीड़न ।
प्रयोग, उत्पीडन द्वारा प्राप्त की गई स्वीकृति स्वतंत्र नहीं होती ।
60. Confession, संस्वीकृति ।
प्रयोग, अपराधी द्वारा अपने अपराध को स्वीकार करने को संस्वीकृति कहते हैं।
61. Conspiracy, षडयन्त्र ।
प्रयोग, जिस व्यक्ति की भूमि पर आपराधिक षडयन्त्र रचा जा रहा होता है वह भी प्रतिनिहित दायित्व के आधार पर दायी होता है।
62. Corporate, निगम ।
प्रयोग, मेरठ नगर निगम एक निगमित निकाय है।
63. Custody, अभिरक्षा ।
प्रयोग, संज्ञेय अपराधी को पुलिस तत्काल अभिरक्षा में ले सकती है।
64. Defamation, मानहानि
प्रयोग, मानहानि अपकृत्य एवं अपराध दोनों होता है।
65. Estoppel, विबन्धन ।
प्रयोग, विबन्धन एक साक्ष्य का नियम है जिसके द्वारा एक व्यक्ति को अपने पूर्व कथन के विपरीत कहने से रोक दिया जाता है भले ही उसका पूर्व कथन सत्य हो ।
66. Exparte, एक पक्षीय ।
प्रयोग, एक पक्षीय डिक्री को निरस्त कराया जा सकता है यदि वादी अपनी अनुपस्थिति का कोई पर्याप्त कारण न्यायालय को दे देता है।
67. Frustration, विफलता ।
प्रयोग, भारत में संविदा अधिनियम की धारा 56 के कारण अंग्रेजी संविदा विफलता का सिद्धान्त लागू नहीं होता।
68. Habeas Corpus, बन्दी प्रत्यक्षीकरण।
प्रयोग, यदि किसी व्यक्ति को कार्यपालिका द्वारा गैरकानूनी तरीके से निरूद्ध किया गया है तो पीड़ित व्यक्ति द्वारा उच्च या सर्वोच्च न्यायालय में बन्दी प्रत्यक्षीकरण हेतु याचिका दायर की जा सकती है।
69. Fraud, कपट ।
प्रयोग,- यदि किसी व्यक्ति की सहमति, संविदा के लिए कपट के आधार पर ली गई है, तो उसकी सहमति स्वतंत्र नहीं होती।
70. Homicide, मानव वध ।
प्रयोग, व्यक्ति की व्यक्ति के द्वारा की गई हत्या को मानव वध कहा जाता है।
71. Lien, धारणाधिकार ।
प्रयोग, अदत्त विक्रेता यदि उसने माल उधार न बेचा हो और माल उसके कब्जे में हो तो उसे जब तक माल की कीमत न मिल जाये माल के धारण करने का अधिकार होता है।
72. De-jure- विधितः
प्रयोग, जब कोई राज्य नवनिर्मित राज्य को विधितः मान्यता देता है तभी वह अस्तित्व में आता है।
73. Voidable, शून्यकरणीय ।
प्रयोग, जब संविदा के अन्तर्गत संविदा के एक पक्ष की सहमति, कपट या अनुचित प्रभाव आदि द्वारा प्राप्त की जाती है तो संविदा उस पक्ष के विकल्प पर शून्यकरणीय होता है जिसकी सहमति कपट द्वारा ली जाती है।
74. Act of God, दैवी कृत्यः ।
प्रयोग, असावधानी के मामले में दैवी कृत्य प्रतिवादी को उपलब्ध एक अच्छा बचाव है।
75. Tort, अपकृत्य ।
प्रयोग, अपकृत्य एक दीवानी अनुचित कार्य है जो संविदा से स्वतंत्र होता है।
76. Treas on, राजद्रोह ।
प्रयोग, राजद्रोह की तैयारी करना मात्र अपराध होता है।
77. Wager, पण, बाजी।
प्रयोग, बाजी का संविदा शून्य होता है।
78. Valid, मान्य ।
प्रयोग, मान्य संविदा के आवश्यक तत्व धारा 10 में वर्णित हैं।
79. Privity, सम्बन्ध ।
प्रयोग, संविदा में क्षतिपूर्ति प्राप्त करने के लिए संविदा-सम्बन्ध होना आवश्यक है।
80. Will, इच्छा-पत्र।
प्रयोग, कोई भी स्वस्थ चित्त व्यक्ति अपने जीवन काल में अपनी सम्पत्ति को वसीयत द्वारा अन्तरित कर सकता है।
81. Exi officio, पदेन ।
प्रयोग, उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन सभापति होता है।
82. Mens rea, अपराधिक मनः स्थिति ।
प्रयोग, केवल अपराधिक मनः स्थिति दण्डनीय नहीं होती जब तक कि उसके फलस्वरूप कार्य पूरा न हो।
83. Sui Juris, विधि सक्षम ।
प्रयोग, कोई भी सम्पत्ति का मालिक अपनी सम्पत्ति को बेचने में विधि सक्षम होता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें