वैधानिक सूत्रों का हिन्दी में अर्थ एवं वाक्यों में प्रयोग (MEANING & USES OF LEGAL MAXIMS IN HINDI)
1. Audi alteram partem-Hear the other side.
अर्थ, दूसरे पक्ष को सुनो।
प्रयोग, प्राकृतिक न्याय का एक मुख्य सिद्धान्त यह है कि दूसरे पक्ष को सुने बगैर निर्णय नहीं दिया जाना चाहिए।
2. Caveat Emptor-Let the buyer beware.
अर्थ, क्रेता सावधान हो ।
प्रयोग, माल की खरीदारी करते समय क्रेता को स्वयं माल के बारे में सावधान रहना चाहिये क्योंकि विक्रेता का यह कर्त्तव्य नहीं है कि वह अपने माल के दोषों को क्रेता को बताये। गुण एवं दोष आदि
3. Injuria sine Damno-Mere breach of Legal right without actual loss is actionable.
अर्थ, क्षति बिना हानि ।
प्रयोग, जब कोई राहगीर किसी किसान के खाली खेत से गुजरता है जिससे उसे कोई वास्तविक धन सम्बन्धी हानि नहीं होती, परन्तु ऐसे अतिचार से क्षति होती है जो बिना हानि के स्वतः अभियोज्य है।
4. Volunti-non-fit Injuria-Harm suffered by consent.
अर्थ, जानबूझकर आपत्ति मोल लेना ।
प्रयोग, जब कोई खिलाड़ी या दर्शक खेल के मैदान या घुड़दौड़ में दर्शक या खिलाड़ी की हैसियत से प्रवेश करता है तो वहाँ हुई अनुसांगिक हानि के लिये वह स्वयं ही जोखिम उठाता है।
5. Ejusdem Generis-Of the same kind or nature.
अर्थ, उसी प्रकार का, सजाति ।
प्रयोग-गुजरात कर (होटल और वासा) अधिनियम 1977 की धारा 2(क) के निर्वचन का प्रश्न था जिस परिभाषा के अनुसार “वासा के लिए प्रभार" से वातानुकूल, टेलीफोन, टेलीविजन, रेडियो, संगीत, अतिरिक्त और "अन्य इस प्रकार की वस्तुएँ” सम्मिलित हैं। उच्चतम न्यायालय ने निर्धारित किया कि अभिव्यक्ति और अन्य प्रकार की वस्तुयें को सजाति के आधार पर अर्थान्वयित किया जाना उचित है।
6. Amicus curiae-Friend of the Court.
अर्थ, न्याय मित्र
प्रयोग, मि0 बनर्जी जो एक सीनियर एडवोकेट हैं, प्रायः न्याययिक कार्यवाही में न्यायालय के न्याय मित्र रहते हैं।
7. Obiter Dicta-Things said by the way.
अर्थ, अप्रसांगिक कथन ।
प्रयोग, उच्चतर न्यायालयों द्वारा निर्णय के दौरान कहे गये अप्रसांगिक कथन से अधीनस्थ न्यायालय बाध्य नहीं होते।
8. Res-judicata-Previous Decision.
अर्थ, पूर्व निर्णय ।
प्रयोग, जब दो पक्षों के बीच एक ही विषय पर सक्षम न्यायालय द्वारा एक बार अन्तिम निर्णय हो चुका हो तो उसी विषय पर उन्हीं पक्षों के बीच नया वाद दायर करना पूर्व निर्णय के सिद्धान्तानुसार वर्जित होता है।
9. Double Zeopardy -Twice Harasment
अर्थ, दोहरा संकट |
प्रयोग, भारतीय संविधान अपराधी को दोहरे संकट से सुरक्षा प्रदान करता है।
10. Res Ipsa Loquitor-Things speak itself.
अर्थ, घटना स्वयं बोलती है अर्थात घटना असावधानी का प्रत्यक्ष प्रमाण होती है।
प्रयोग, घटना स्वयं बोलती है में असावधानी सिद्ध करने का भार वादी पर न होकर प्रतिवादी पर होता है।
11. Ubi Jus Ibi Remedium-Where there is right there is remedy.
अर्थ, जहाँ अधिकार वहाँ उपाय।
प्रयोग, चीफ जस्टिस होल्ट ने ऐशबी व व्हाईट में यह नियम प्रतिपादित किया कि बिना कानूनी उपाय के कानूनी अधिकार का कोई अस्तित्व नहीं होता।
12. Actio personalis moritur cum persona - A personal right of action dies with the death of a person.
अर्थ, व्यक्ति की मृत्यु के साथ उसका व्यक्तिगत कार्यवाही करने का अधिकार भी समाप्त हो जाता है।
प्रयोग, अ ने ब के खिलाफ मानहानि का दावा किया। वाद के दौरान अ की मृत्यु हो जाती है उसकी मृत्यु के साथ उसका मानहानि का बाद भी समाप्त माना जायेगा।
13. Actus non facit reum nisi mens sit rea.-An act does not itself constitute guilt unless the mind is guilty.
अर्थ, दोषी चित्त के बिना किया गया कार्य अपराध नहीं होता।
प्रयोग, भारतीय दण्ड संहिता में वर्णित "सामान्य अपवाद" नामक अध्याय इसी सिद्धान्त पर आधारित है कि कोई कार्य तब तक अपराध की श्रेणी में नहीं आता जब तक कि वह दोषी चित्त के साथ न किया गया हो।
14. De minimis non curat lex.-Law does not see trifles.
अर्थ, कानून तुच्छ हानि पर ध्यान नहीं देता।
प्रयोग, जहाँ एक पैदल चलने वाले व्यक्ति पर धूल भरी सड़क पर गाड़ी आने से उसके कपड़े गन्दे हो जाते हैं तो वहाँ कानून इसे तुच्छ हानि समझते हुए वादी को कोई क्षतिपूर्ति नहीं दिलायेगा ।
15. Delegate protestas non potest delegari.-Delegated power shall not be redelegated.
अर्थ, प्रत्यायोजित शक्ति को पुनः प्रत्यायोजित नहीं किया जा सकता।
प्रयोग, संसद नियम बनाने की शक्ति जिस विशिष्ट अधिकारी को सौंपती है वही उसका प्रयोग करेगा वह इस शक्ति को पुनः किसी अन्य अधिकारी को नहीं सौंप सकता।
16. Ex dolo malo non oritur action.-No action arises from a contract without consideration.
अर्थ, बिना प्रतिफल संविदा कार्यवाही का आधार नहीं होता।
प्रयोग, अ द्वारा व को बिना प्रतिफल के 1,000/- देने का संविदा प्रतिफलहीन होने के कारण लागू नहीं किया जा सकता।
17. Ex facto jus oritur.-The law arises out of facts.
अर्थ, तथ्यों के आधार पर विधि लागू होती है।
प्रयोग, व्यक्तिगत विधि. लागू करते समय यह देखा जाता है कि कार्यवाही करने वाले पक्ष हिन्दू हैं या मुसलमान। यदि पक्ष हिन्दू हैं तो हिन्दू विधि और यदि मुसलमान हैं तो मुस्लिम विधि ही लागू की जा सकेगी।
18. Ex pacto illicito non oritur actio.-No action arises on an illegal agreement.
अर्थ, अवैधानिक करार कार्यवाही का आधार नहीं होता।
प्रयोग, अ, द्वारा स को पीटने का ब के साथ किया गया करार अवैधानिक होने के कारण लागू नहीं किया जा सकता।
19. Ex turpi causa non oritur actio.-No right of action arises from an immoral or disgraceful consideration.
अर्थ, अनैतिक कार्य से उत्पन्न हानि के लिए कोई कार्यवाही नहीं की जा सकती। प्रयोग- यदि एक चोर चोरी करने के इरादे से किसी के घर में कूदते समय काँटेदार तारों से घायल हो जाता है तो वह मकान मालिक के खिलाफ क्षतिपूर्ति प्राप्त नहीं कर सकता क्योंकि चोरी करना एक अनैतिक कार्य है।
20. Ex turpi contractu non oritur action. No litigation can proceed on basis of an immoral contract.
अर्थ, अनैतिक संविदा किसी कार्यवाही का आधार नहीं होता।"
प्रयोग, अ नामक महिला अपने यार व से लैंगिक सम्बन्ध स्थापित करती है। जिससे उसे छूत की बीमारी हो जाती है। महिला अपने यार के खिलाफ क्षतिपूर्ति का वाद नहीं ला सकती क्योंकि अनैतिक कार्य से उत्पन्न हानि के लिए कार्यवाही नहीं की जा सकती।
21. Factum valet.-Thing accomplished is deemed valid,
अर्थ, जो कार्य नहीं किया जाना चाहिये था वह पूरा होने पर मान्य माना जायेगा। प्रयोग-प्राचीन हिन्दू विधि में फैक्टम वेलेट का सिद्धान्त पूर्णतः मान्य था। जैसे- एक मात्र पुत्र का दत्तक ग्रहण जो वैध नहीं था परन्तु गोद लिये जाने पर वह भी वै माना जाता था।
22. Ignorantia facti excusat, ignorantia juris non excusat.- Ignorance of fact is excusable, ignorance of law is inexcusable.
अर्थ, तथ्य की अज्ञानता विधि में क्षमायोग्य है जबकि विधि की अज्ञानता क्षमायोग्य नहीं होती।
प्रयोग, एक सिपाही द्वारा 'अ' की बजाय सद्भावनापूर्वक भूलवश 'व' को गिरफ्तार करना कोई अपराध नहीं हैं क्योंकि तथ्य की भूल क्षम्य है। इसके विपरीत यदि अ किसी के घर से धन चुराता है तो यह क्षम्य नहीं हैं क्योंकि विधि में उसका कर्म चोरी है और विधि की अज्ञानता क्षमायोग्य नहीं है।
23. Ignorantia legis est tala culpa.-Ignorance of law is serious crime.
अर्थ, विधि की अज्ञानता एक गम्भीर अपराध है।
प्रयोग, अ ने ब की जेब से उसकी अनुमति के बिना पर्स निकाल लिया। ब ने उस पर चोरी के अपराध का मुकदमा किया। अ का यह बचाव कि उसको यह ज्ञान नहीं था कि ऐसा करना अपराध था, मान्य नहीं होगा क्योंकि विधि की अज्ञानता गम्भीर अपराध होता है।
24. In propria causa nemo judex.-None is judicious in one's' own case.
अर्थ, अपने बाद में कोई भी न्यायपूर्ण नहीं होता।
प्रयोग, प्राकृतिक न्याय के सिद्धान्तानुसार किसी भी पक्ष को अपने मामले में निर्णायक नियुक्त नहीं किया जा सकता क्योंकि कोई पक्ष अपने मामले में न्यायपूर्ण निर्णय नहीं कर सकता।
25. Judex ante oculos aequitatem semper habere debet.-A judge should always have an eye on equity.
अर्थ, न्यायाधीश को न्याय करते समय साम्य को ध्यान में रखना चाहिये।
प्रयोग, न्यायाधीश को हमेशा ही विधि के अनुसार न्याय करना पड़ता है परन्तु लाभ करते समय उसे एक दृष्टि साम्य अर्थात् प्राकृतिक न्याय पर भी विचार करना चाहिये।
26. Jura non remota causa sed proxima spectatur.-Law takes into consideration immediate cause, not the remote one.
अर्थ, कानूनी निकटवर्ती क्षति पर ध्यान देता है, दूरवर्ती पर नहीं ।
प्रयोग, अ ने व रेलवे कम्पनी को अपनी सिलाई मशीन मेरठ पहुंचाने के लिए दी जो रेलवे कर्मचारियों की असावधानी के कारण कुछ देरी से पहुंची। क्षतिपूर्ति के बाद में अ ने कहा कि उसे वह मशीन यदि शीघ्र प्राप्त हो जाती तो वह नौचन्दी मेले में कपड़े सिलकर उससे लाभ उठाता। जिसकी हानि भी रेलवे को देनी चाहिये, परन्तु विशेष क्षति के लिए बाद खारिज हुआ क्योंकि यह क्षति दूरवर्ती मानी गई जिसकी सूचना वादी ने प्रतिवादी को संविदा के समय नहीं दी थी।
27. Lex loci actus.-Law of the place where the act was performed.
अर्थ, जहाँ पर कोई कार्य किया जाता है वहाँ उसी स्थान की विधि लागू विधिक भाषा एवं विधिक लेखन सामान्य अंग्रेजी में निपुणता सहित है।
प्रयोग, यदि कोई विदेशी भारत में कत्ल करता है तो कत्ल के लिए जो सजा दण्ड संहिता की धारा 302 में निर्धारित है, वही सजा कातिल को दी जायेगी क्योंकि जहाँ अपराध किया जाता है उसी स्थान की विधि अपराधी पर लागू होगी।
28. Lex loci contractus.- Law of the place where the contract was
अर्थ, जिस स्थान पर संविदा किया जाता है उसी स्थान की विधि संविदा निर्माण, made. लागू आदि के लिए लागू होगी।
प्रयोग, एक विदेशी द्वारा भारत में किये गये संविदा को भारतीय विधि द्वारा ही निर्मित एवं लागू किया जायेगा न कि इंग्लिश विधि के प्रावधानों के अनुसार ।
29. Lex nil frustra facit.-The law does not ask to do a thing which would be frivolous.
अर्थ, विधि किसी ऐसे कार्य को करने के लिए बाध्य नहीं करती जो तंग करने वाला हो।
प्रयोग, अ ने बिना किसी वैधानिक आधार के ब के खिलाफ क्षतिपूर्ति का वाद दायर किया जबकि ब के कार्य से उसे कोई वास्तविक हानि नहीं पहुंची। ऐसी कार्यवाही को तंग करने वाली कार्यवाही मान कर खारिज कर दी जायेगी।
30. Lex non cogit ad impossibilia-Law does not compel the performance of impossible things.
अर्थ, विधि असम्भव कार्यों को करने के लिए बाध्य नहीं करती।
प्रयोग, अ और ब परस्पर शादी करने का करार करते हैं। शादी की निश्चित तारीख से पूर्व ही 'अ' पागल हो जाता है। इस करार को लागू नहीं किया जा सकता, क्योंकि कानून असम्भव कार्य को करने के लिए बाध्य नहीं करता।
31. Lex obris, insanis et pauperibus protutore atque parente est- Law is the protector and parent of orphans, insanes and paupers.
अर्थ, कानून अनाथों, पागलों और अकिंचनों का रक्षक एवं पिता है।
प्रयोग, अ नाबालिग व्यक्ति ने व महाजन को धोखा देकर स्वयं को बालिग बताकर 50,000 रु0 उधार ले लिये। 'ब' द्वारा लाये गये ऋण वसूली के बाद में यह निर्णय दिया गया कि नाबालिग का संविदा शून्य है अतः उससे कुछ भी नहीं वसूला जा सकता भले ही उसने रुपया धोखा देकर लिया है क्योंकि कानून अनाथों, पागलों एवं अंकिचनों के हित की रक्षा करता है और उनका पिता है।
32. Nemo est supra leges.-No body is above law.
अर्थ, कानून से कोई भी व्यक्ति ऊपर नहीं है।
प्रयोग, डायसी द्वारा प्रतिपादित विधि के शासन का एक मुख्य नियम यह है कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है भले ही वह मंत्री हो या सन्तरी।
33. Nemo propria causa judex esse debet.-No one should be a judge in his own case.
अर्थ, कोई भी व्यक्ति अपने मामलें में स्वयं निर्णायक नहीं हो सकता ।
प्रयोग-प्राकृतिक 'न्याय का यह एक मुख्य सिद्धान्त है कि कोई भी व्यक्ति अपने मामलें में स्वयं निर्णायक नहीं हो सकता।
34. Nemo plus juris ad alium transferre potest quam ipse haberet-No on can transfer a right or interest greater than what he himself has.
अर्थ, कोई भी व्यक्ति दूसरे को स्वयं से अच्छा अधिकार प्रदान नहीं कर सकता।
प्रयोग, अ, ब को एक चोरी की कार बेचता है। व के पास चोरी का माल होगा क्योंकि कार अ ने चोरी द्वारा प्राप्त की है वह अपने से बेहतर अधिकार दूसरे को प्रदान नहीं कर सकता।
35. Nudam Pactum ex quo non oritur actio.-Aggreement without consideration is viod.
अर्थ, प्रतिफलहीन करार वाद के कारण को जन्म नहीं देता।
प्रयोग, अ बिना किसी प्रतिफल के ब को अपना स्कूटर देने का वायदा करता है । संविदा-भंग की अवस्था में इस पर कोई वाद दायर नहीं किया जा सकता क्योंकि प्रतिफलहीन करार से कोई बाद कारण उत्पन्न नहीं होता।
36. Ex officio - By virtue of being in office.
अर्थ, पदेन ।
प्रयोग, उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन अध्यक्ष होता है।
37. Defacto - In fact
अर्थ, वस्तुतः
प्रयोग, वर्तमान हिन्दू विधि में वस्तुतः संरक्षक को मान्यता प्राप्त नहीं है।
38. Bonafide - Good intention, Genuine
अर्थ, नेक नियत, सद्भावी, वास्तविक, निष्कपट ।
प्रयोग, अ ने ब से एक स्कूटर खरीदा और उसका मूल्य बाजार-भाव के अनुसार दे दिया तो कहा जायेगा कि अ एक सद्भावी क्रेता था।
39. Inter-alia-Along with others.
अर्थ, अन्य कारणों के अलावा।
प्रयोग, अ द्वारा दायर किया गया अन्य कारणों के अलावा कोर्ट फीस कम लगाने के आरंभिक ऐतराज पर खारिज कर दिया गया।
40. Ratio-decidendi-Reasons for the decisions.
अर्थ, निर्णय के कारण।
प्रयोग, किसी बाद के निर्णय के कारण जो उच्चतम न्यायालयों ने किसी वाद में हैं, अवर न्यायालयों पर बाध्यकारी होते हैं।
41. Act of God-Operation of Natural forces
अर्थ, दैवी कृत्य, ईश्वरीय कार्य ।
प्रयोग, ईश्वरीय कृत्य अपकृत्य विधि में क्षतिपूर्ति की कार्यवाही में सामान्य अपवाद की श्रेणी में आता है।
42. Inevitable Accident-Unavoidable incident.
अर्थ, अवश्यभावी दुर्घटना।
प्रयोग, अवश्यभावी दुर्घटना का मुख्य उदाहरण नाइट्रोगिलिसरीन नामक वाद है जो अपकृत्य विधि में क्षतिपूर्ति की कार्यवाही में सामान्य अपवाद की श्रेणी में आता है।
43. Cognizable- Knowable
अर्थ, संज्ञेय
प्रयोग, संज्ञेय अपराधों के मामलें में पुलिस अधिकारी अभियुक्त को बिना वारन्ट के गिरफ्तार कर सकती है।
44. Trespass – unlawfully touching anothers body or property.
अर्थ, दूसरे के शरीर या सम्पत्ति को छूना।
प्रयोग, 'अ', 'ब' के मकान पर उसकी अनुमति के बिना ही प्रवेश करता है। 'ब' के खिलाफ अतिचार के लिए क्षतिपूर्ति का दावा कर सकता है।
45. Affidavit-To declare a fact on oath.
अर्थ, शपथ-पत्र, हलफनामा ।
प्रयोग, किसी तथ्य की सत्यता को सिद्ध करने के लिए शपथ-पत्र न्यायालय या अन्य प्राधिकारी को पेश किया जाता है।
46. Status Quo-To maintain the same position as exists on a particular day.
अर्थ, यथास्थिति ।
प्रयोग, सम्पत्ति सम्बन्धी विवाद खड़ा होने पर पीड़ित पक्ष न्यायालय से यथा स्थिति बनाये रखने का आदेश प्राप्त करके अपने हितों की रक्षा करता है।
47. Damno sine Injuria-Damage suffered without the breach at Legal rights.
अर्थ, हानि बिना क्षति ।
प्रयोग, अपकृत्य विधि में हानि बिना क्षति अभियोज्य नहीं होती।
48. Habeas Corpus-To produce the body along with the reasons for his detention.
अर्थ, बन्दी प्रत्यक्षीकरण।
प्रयोग, कोई भी व्यक्ति जिसको पुलिस द्वारा गैरकानूनी तरीके से निरूद्ध कर लिया गया है, अपनी रिहाई के लिए स्वयं या अपने मित्र द्वारा उच्च या उच्चतम न्यायालय से बन्दी प्रत्यक्षीकरण की याचिका पेश करा सकता है।
49. Ex gratia - As a matter of favour.
अर्थ, अनुग्रहपूर्वक
प्रयोग, सरकार ने पिछले वर्ष जिन काश्तकारों की भूमि का अर्जन किया था उन्हें मुआवजे के अलावा एक लाख रू0 की राशि अनुग्रहपूर्वक दी जाने की घोषणा की है।
50. Ad Litem - For the suit.
अर्थ, वादार्थ ।
प्रयोग, न्यायालय को वादार्थ नाबालिग के संरक्षक की नियुक्त का अधिकार है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें