पोर्नग्राफी - 66A, IPC 292, 293, 294, 500, 506, 509,
5 साल जेल 10 लाख जुर्माना, next time 7 साल जेल
चाइल्ड पोर्नग्राफी - धारा 66B, IPC 292 293 294, 500, 506 509
सजा 5 साल जेल 10 लाख next time 7 साल जेल, 10 लाख
पोर्नोग्राफी का अर्थ नग्न चित्रण है। इंटरनेट के माध्यम से कम्प्यूटर के जानकार बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की अश्लील तस्वीरों का प्रचार एवं प्रसार करते हैं । इस तरह की अश्लील तस्वीरों को देखकर बच्चे एवं किशोर जो अपरिपक्व होते हैं, अनुचित यौन संबंधों की ओर प्रेरित होते हैं। इंटरनेट के माध्यम से साइबर यौन अपराधी इंटरनेट के अन्य उपयोगकर्ताओं तक आसानी से पहुँच जाता है ।
साइबर वॉचडॉग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेट अय्याशी का सबसे बड़ा अड्डा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेट पर मौजूद कुल साइट्स में एक तिहाई से ज्यादा पोर्न साइट्स हैं, और पोर्न साइट्स में हर पाँच में से तीन अमेरिका से संचालित हो रही है। पोर्नोग्राफी का धंधा लगातार बढ़ रहा है । अय्याशी सिर्फ पोर्न साइट्स देखने तक सीमित नहीं है। मुंबई और दिल्ली में पुलिस ने कई ऐसे कॉल गर्ल रैकेट पकड़े, जो इंटरनेट पर चैट रुम के जरिये ही अपना धंधा चलाती थीं । वैसे पुलिस की मानें, तो चैट रुम के जरिये कॉल गर्ल रैकेट अब छोटे शहरों में भी पाँव पसार चुके हैं ।
अमेरिका, ब्रिटेन, थाईलैण्ड, रूस, जर्मनी में साइबर पोर्नोग्राफी बड़े पैमाने पर प्रचलित हैं। अमेरिका में तो पोर्नोग्राफी की रोकथाम के लिए “द इनोसेंट, इमेजिंग, नेशनल इनिशिएटिव" नामक संस्था का गठन किया गया है। पोर्नोग्राफी के अंतर्गत निम्न प्रकार के अपराध आते हैं-
(i) अश्लील साहित्य को नेट पर उपलब्ध कराना;
(ii) अश्लील साहित्य का वितरण
(iii) अश्लील चित्रों का उत्पादन, विवरण तथा आयात,
(iv) अश्लील वीडियों फिल्म का निर्माण करके नेट पर डालना
(v) ब्लैक में लिंग के लिए किसी का अंशिष्ट रूपण करके नेट पर डालना पोर्नोग्राफी के कुछ मामले निम्न प्रकार हैं-
(i) डी० पी० एस० (देलही पब्लिक स्कूल) की आर० के० पुरम शाखा के छात्र-छात्रा "के बीच यौन संबंधों की ढाई मिनट की फिल्म को नेट पर डाल देना तथा बाजी डाँट काम द्वारा पूरे देश में फिल्म को नेट पर फैला देना ।
ii) अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री करीना कपूर के अंतरंग रूप से किस (चुंबन) करते हुए बेहद निजी तस्वीरों को कैमरा मोबाइल से इंटरनेट के जरिए कम्प्यूटर में डेवलप कर मिड डे अखबार के मुख पृष्ठ पर प्रकाशित करा देना ।
(iii) एयर फोर्स बाल भारती पब्लिक स्कूल, दिल्ली में अध्ययनरत एक छात्र, जिसके चेहरे पर चेचक के निशान थे, को उसको कक्षा के छात्र छेड़ते एवं परेशान करते थे। इसके कारण यह छात्र परेशान रहने लगा और इसके मन में बदले की भावनी धर कर गई । इसने अपनी कक्षा के छात्रों एवं स्कूल के अध्यापकों के चित्रों को स्कैन कर कम्प्यूटर से सबके नग्न चित्र तैयार किये। इसके पश्चात इस छात्र ने इन्टरनेट पर एक वेबसाइट लांच करन सभी नग्न चित्रों को उस वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। काफी समय पश्चात एक छात्रा के पिता को किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से पता चला कि उसकी पुत्री का नग्न चित्र इन्टरनेट पर देखा जा रहा हैं। साइबर पोर्नोग्राफी ।
(iv) अमेरिका के मोस्ट वांटेड साइबर पोर्नोग्राफी के विशेषज्ञ क्रिमिनल एरिक फ्रैंकलिन रोजर द्वारा थाइलैण्ड में अपनी और 10 वर्षीय लड़की की वीडियो फिल्म बनाकर नेट पर डाल दिया गया तथा इस फिल्म का उत्पादन और वितरण किया गया।
(v) मिशेल स्कॉट ब्लिस द्वारा 9 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ कर उसकी विडियो टेप तैयार करके फिल्म को परिवर्तित कर उसकी कम्प्यूटर फाइल तैयार करके इंटरनेट पर डाल दिया।
(vi) रिचर्ड स्टीव गोल्डवार्ड द्वारा कई युवतियों से कामुक क्रिया कर उनकी वीडियो टेप तैयार करके नेट पर डाल दिया गया ।
ब्रिटेन के इंटरनेट वॉच डाग की रिपोर्ट के अनुसार ऑनलाइन चाइल्ड पोर्नोग्राफी पहले से कहीं ज्यादा क्रूर और पाश्विक रूप में चित्रों एवं ग्राफिक्स के रूप में पेश की जा रही है। ज्यादातर 14 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों एवं लड़कों की विडियो क्लिपिंग पोर्नोग्राफी साइट्स पर उपलब्ध रहती हैं।
आजकल नयी-नयी सोशल नेटवर्किंग साइट्स सामने आ रही हैं जहाँ समान रुचियों वाले लोग अपना समूह बनाते हैं । उपयोक्ता फोटो के अलावा तमाम जानकारी औरों के साथ बाँटते हैं। मित्र बनाते हैं। संदेशों का आदान-प्रदान करते हैं। इधर-उधर की हाँकते. हैं। सच-झूठ बोलते हैं। यह पूरा कार्य मुफ्त सम्पादित होता है । सम्बन्धित वेबसाइट लोगों को यह मुफ्त सुविधा प्रदान करती है। ऐसी वेबसाइट लोगों को जानकारी देने के लिए विभिन्न संचार माध्यमों से अपना प्रचार भी करती हैं ताकि अधिक से अधिक लोग उनकी ओर आकर्षित होकर अपना खाता खोलें। यह कार्य - ई-मेल खाते और पासवर्ड से संचालित • होता है। साइबर अपराधी इन साइटों से फोटो और विवरण या जानकारी को कॉपी करके उसे पोर्न साइट्स पर डाल देते हैं। किसी के भी चेहरे को किसी आपत्तिजनक मुद्रा वाले व्यक्ति की फोटो ऊपर लगाकर अपलोड करना उसे प्रसारित कर देने के मामले प्राय: सामने आते रहते हैं। प्रसिद्ध फिल्म कलाकारों और अनेक जानीमानी हस्तियों रहता है। यह शरारत भरा आपराधिक कार्य निरन्तर बढ़ रहा है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें