मैग्नाकार्टा: - मैग्नाकार्टा दुनिया के सबसे प्रसिद्ध दस्तावेजों में से एक है। इस घोषणापत्र को मूल रूप से इंग्लैड के किंग जॉन ने 1215 ईस्वी में राजनीतिक संकटों का सामना करते समय व्यवहारिक समाधान के तौर पर पेश किया था।
मैगना कार्टा अथवा महान्-परिपत्र 15 जून 1215 ई0 को, थेम्स नदी के किनारे स्थित रनीमीड स्थान पर राजा जॉन ने इंग्लैंड के सामंतों को प्रदान किया था।
मैग्नाकार्टा में पहली बार राजा सहित सभी के लिए यह सिद्धांत स्थापित किया गया कि सभी कानून के दायरे में हैं।
मैग्ना कार्टा सन् 1215 में इंग्लैंड के राजा जॉन द्वारा हस्ताक्षरित एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दस्तावेज था
मैग्ना कार्टा इंग्लैंड के राजा जॉन और विद्रोही बैरन के समूह के बीच एक समझौता था
मैग्ना कार्टा एक लैटिन शब्द है, जिसका अर्थ 'महान चार्टर' ( The Great Charter ) होता है। मैग्ना कार्टा लैटिन भाषा में लिखित एक ऐतिहासिक दस्तावेज है। मैग्ना कार्टा को 'आजादी का महान चार्टर' (Great Charter of Freedoms) भी कहा जाता है। इसका व्यवहारिक मतलब है कि व्यवस्था पर कानून का शासन होना। दुनिया भर में लोकतांत्रिक व्यवस्था के विकास का यह महत्वपूर्ण पड़ाव था।
इसका सार इस बात में है कि राजा को भी कानून का सम्मान अनिवार्यतः करना चाहिए। चार्टर ने यह स्थापित किया कि, उनकी शाही स्थिति के बावजूद, जॉन कानून का पालन करने के लिए बाध्य था।
इसका उद्देश्य किंग जॉन को अपने लोगों का शोषण करने से रोकना था।
मैग्ना कार्टा पहला लिखित दस्तावेज था जो मौलिक अधिकार प्रदान करता है।
भारतीय संविधान के भाग 3 को 'भारत का मैग्नाकार्टा' की संज्ञा दी गई है।
'वुड्स डिस्पैच' को भारतीय शिक्षा का मैग्नाकार्टा कहा जाता है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें