बिना त्रुटि के दायित्व से आप क्या समझते हैं उपयुक्त उदाहरणों की सहायता से समझाइये
What
do you mean by no fault liability? Explain with suitable examples.
उत्तर- रेलेण्ड बनाम फ्लेचर, 1868 में प्रतिपादित
कठोर दायित्वका सिद्धान्त इसका एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। इस मामले में यह नियम प्रतिपादित
किया गया है कि यदि काई व्यक्ति अपनी भूमि पर कोई खतरनाक वस्तु इकट्ठा करता है तो उसके
पालयन के परिणामस्वरूप होने याले प्रत्यक्ष परिणामों के लिये वह दायी होगा चाहे वह
उपेक्षावान न भी रहा हो। दूसरा, उदाहरण, एम० सी० मेहता बनाम भारत संघ के मामले में
प्रतिपादित सिद्धान्त है जिसमें यह कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति किसी संकटपूर्ण या
स्वभाव से खतरनाक क्रियाकलापों में लगा है तो उस कार्य से उत्पन्न होने वाला हानि के
लिये कठोर या पूर्ण दायित्व होता है तीसरा, उदाहरण, स्वामी का अपने सेवक के द्वारा
सेवा के अनुक्रम में किये गये अपकृत्यों के लिये होता है। चौथा वर्तमान काल में ऐसे
अनेक कर्त्तव्य या दायित्व हैं जो नियोक्ताओं पर अधिनियमों द्वारा आरोपित किये जाते
हैं, जैसे, कारखाना अधिनियम, कर्मकार प्रतिकर अधिनियम जिनमें त्रुटि का तत्व अनुपस्थिति
रहता है, फिर भी वे दायी ठहराए जाते हैं वर्तमान समय में मोटर दुर्घटनाओं में हुई अत्यधिक
वृद्धि 1 को ध्यान में रखते हुए "बिना त्रुटि के दायित्व" के सिद्धान्त के
आधार पर पीड़ित व्यक्ति और उनके आश्रितों को कुछ प्रतिकर तत्काल देने के उद्देश्य से
सम्बन्धित विधि के प्रावधान किए जाने की धारणा का जन्म हुआ है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें