शुक्रवार, 19 मई 2023

June 2021 Question Paper Law of Human Right (K-6003)

CCSU LLB 6 semester
Chaudhary Charan Singh University
LLB Examination June 2021
Question Paper Law of Human Right (K-6003)

Note: Attempt all the sections as per instructions.
नोट सभी खण्डों को निर्देशानुसार हल कीजिए।

Section-A
Very Short Answer Questions 
( अति लघु उत्तरीय प्रश्न )

Note: Attempt any two questions. Each question carries 10 marks. Very short answer is required not exceeding 75 words.
नोट : किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 10 अंकों का है। अधिकतम 75 शब्दों में अति लघु उत्तर अपेक्षित है ।

1. Write a note on Human Rights and fundamental rights. 
मानवाधिकार और मूलभूत अधिकारों पर टिप्पणी लिखिये ।

2. What are the purposes of U.N.O.?
संयुक्त राष्ट्र संघ के क्या उद्देश्य हैं ?

3. Describe Civil-Political Rights as 'Human Rights'. 
दीवानी - राजनैतिक अधिकारों का मानव अधिकारों के रूप में वर्णन कीजिए।

4. How does Human Rights Commission Constitute in India? 
भारत में मानवाधिकार आयोग कैसे गठित होता है ?

5. International Labour Organization (ILO) 
अंतराष्ट्रीय श्रमिक संगठन (आइ एल ओ )

Section-B

Short Answer Questions
( लघु उत्तरीय प्रश्न )

Note: Attempt any one question out of the following three questions. Each question carries 20 marks. Short answer is required not exceeding 200 words.
नोट : निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए । प्रत्येक प्रश्न 20 अंकों का है। अधिकतम 200 शब्दों में लघु उत्तर अपेक्षित है।

6. Universal declaration of Human Rights addressed to the individual does contain inalienable rights of individual'. Explain.
'व्यक्ति को सम्बोधित मानवाधिकार की सार्वभौमिक घोषणा व्यक्ति के असंक्रमणीय अधिकारों को सम्मिलित करती है।' स्पष्ट कीजिए ।

7. Discuss the importance and objects of International covenant on Civil and Political Rights, 1966. 
दीवानी और राजनीतिक अधिकारों का अन्तर्राष्ट्रीय प्रसंविदा, 1966 का महत्व और उद्देश्यों की विवेचना कीजिए ।

8. Discuss the constitution, powers and functioning of Women's Commission in India.
भारत में महिला आयोग का गठन, शक्ति और कार्य- प्रणाली की विवेचना कीजिये ।

Section-C
Descriptive Answer Questions
( विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )

Note: Attempt two questions out of the following five questions. Each question carries 30 marks. Answer is required in detail.
नोट: निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों को हन्तु कीजिए । प्रत्येक प्रश्न 30 अंक का है। विस्तृत उत्तर अपेक्षित है।

9. What are the rights guaranteed by International Covenant on Economic, Social and Cultural Rights? How far they are reflected in Indian Constitution?
आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर अंतर्राष्ट्रीय प्रसंविदा द्वारा कौन-से अधिकारों की गारंटी प्रदान की गयी है ? भारतीय संविधान में ये कहाँ तक सम्मिलित हैं ?

10. Discuss the provision of International Human Rights Instruments regarding the principle of equal rights of men and women.
पुरुष और स्त्री के समान अधिकारों का सिद्धान्त के संदर्भ में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकारों के लेखपत्रों के प्रावधानों की विवेचना कीजिए ।

11. Give a brief account of the human rights enshrined in American Convention on Human Rights, 1969. with special reference to the provision/Articles that is not authorised to be suspended.
मानव अधिकारों का अमेरिकन अभिसमय, 1969 में वर्णित मानव अधिकारों का व्यौरा, विशेषतया उन प्रावधानों / अनुच्छेदों के साथ जिन्हें निलम्बित किया जाना प्राधिकृत नहीं है, का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

12. Describe the Inclusion of Human Rights Jurisprudence under the Constitution of India through judicial interpretation.
न्यायिक अन्तर्विवेचना द्वारा भारतीय संविधान में मानव- अधिकार न्यायशास्त्र का समावेशन का वर्णन कीजिए ।

13. Write short note on any two of the following :

(i) Collective Rights
(ii) European Convention on Human Right
(iii) Nature and the development of Human Rights

किन्हीं दो पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए:

(i) सामूहिक अधिकार
(ii) मानव अधिकारों पर यूरोपियन अभिसमय
(iii) मानव अधिकारों की प्रकृति तथा विकास

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

डा० अन्दरहिल ने अपकृत्य को किस प्रकार परिभाषित किया है?

  डा० अन्दरहिल ने अपकृत्य को किस प्रकार परिभाषित किया है?   उत्तर- डा० अन्डरहिल के अनुसार, “अपकृत्य एक ऐसा कार्य या कार्यलोप है जो कानून...